प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित यूनियन ऑफिस में सोमवार को विदाई समारोह हुआ। इस अवसर पर 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए मुख्य कार्यालय अधीक्षक डीबी सिंह को सम्मानित किया। उन्होंने 40 वर्षों से रेलवे में सेवा दी। डीबी सिंह एनसीआरएमयू प्रयागराज मंडल में मंडल उपाध्यक्ष के पद पर, कोरल क्लब के सचिव और मिनिस्टीरियल ब्रांच में शाखा मंत्री जैसे पदों की जिम्मेदारी भी निभाई। इस दौरान एनसीआरएमयू हेडक्वार्टर मंडल मंत्री एसके सिंह ने उनके संघर्षों की कहानी बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीके यादव और संचालन नागेंद्र बहादुर सिंह शाखा मंत्री ने किया। इस अवसर पर एके सिंह, अरविंद कुमार पांडेय, राजू प्रसाद, ओपी एस कुशवाहा, विजेंद्र कुमार, राजू यादव, दीपक सिंह, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...