बुलंदशहर, दिसम्बर 11 -- यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारी जिले में तेजी से चल रही है। परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए बोर्ड द्वारा कड़ी निगरानी की जाएगी। जिले की सातों तहसीलों में बनाए जाने वाले सभी केंद्रों को नगर के जीआईसी स्थित मुख्य कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा जहां से सतत निगरानी होगी। केंद्रों का ट्रॉयल बुलंदशहर, मेरठ व प्रयागराज बोर्ड कार्यालय तक होगा। केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों के लॉगइन पासवर्ड बोर्ड को दिए जाएंगे वहीं से निगरानी होगी। जिले में परीक्षाओं के लिए करीब 110 केंद्र बनाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से आरंभ हो रही हैं, परीक्षाओं को कराने के लिए जिले में केंद्रों का निर्धारण किया जा रहा है। गत दिनों बोर्ड से 115 कॉलेजों को केंद्र बनाने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.