हमीरपुर, जनवरी 20 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। लव जेहाद, धर्मांतरण का दबाव बनाने तथा गैंगरेप जैसी घिनौनी हरकत के मुख्य आरोपी की हालत में अभी सुधार नहीं हो सका है। चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण उसे अभी तक अस्पताल से छुट्टी नहीं मिल सकी है। इस वजह से पुलिस आरोपी को सोमवार को अदालत में नहीं पेश कर सकी। कस्बे की नाबालिग हिंदू किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर गैंगरेप के बाद धर्मांतरण का दबाव बनाने और किशोरी के मना करने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने के मुख्य आरोपी अबान उर्फ अफान खान को पुलिस सोमवार को अदालत नहीं ला सकी। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया उसका कानपुर के हैलेट में अस्पताल में पुलिस कस्टडी में उपचार चल रहा है। दाहिने पैर में गोली लगने से वह अभी चल-फिर नहीं पा रहा है। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर ही उसे अदालत में पेश किया ...