गिरडीह, अप्रैल 22 -- भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी करनेवाले आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को भेलवघाटी थाना गेट के पास धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। कड़ी धूप के बीच दर्जनों महिला-पुरुष आठ बजे सुबह से ही धरना पर बैठकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे थे। इस संबंध में पीड़ित छात्रा की मां ने भेलवाघाटी थाना पुलिस को आवेदन देकर बताया है कि मंगलवार देर शाम उसकी 13 साल की पुत्री शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। इसी क्रम में आरोपी जगसिमर गांव के इंद्रदेव यादव ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। लड़की के हल्ला करने के बाद गांव के अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचने के बाद आरोपी को नोनियातरी गांव के मुकेश साव ने बाइक से उसे भगा ले गया।घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने बुधवार को भेलवाघाटी थाना में आवेदन ...