सीतामढ़ी, जुलाई 11 -- ज्ञान रंजन रुन्नीसैदपुर। थाना क्षेत्र के बेलाही नीलकंठ वार्ड संख्या-08 में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल महादेव महतो की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी पुलिस ने कांड के नामजद अभियुक्त शिव शंकर महतो एवं उनकी पत्नी रेखा देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, एएसआई छोटू कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों आरोपितों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ की गई और फिर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, गत 17 जून को सहोदर भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान हुई मारपीट में महादेव महतो गंभीर रूप से घायल...