मुख्य आरक्षी ने लौटाया सड़क पर मिला मोबाइल
बांदा, जून 25 -- बांदा। मुख्य आरक्षी जीरेन्द्र पाल को यातायात ड्यूटी के दौरान बाबूलाल चौराहा ओवरब्रिज के पास को सड़क पर एक मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला । मुख्य आरक्षी द्वारा अपनी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए उक्त मोबाइल फोन को सुरक्षित रख लिया। इसके बाद उसके वास्तविक स्वामी की तलाश की लेकिन जानकारी नहीं मिली। मोबाइल फोन को सुरक्षित रूप से यातायात बूथ में रख लिया गया । कुछ देर बाद मोबाइल पर कॉल आई जिस पर मुख्य आरक्षी द्वारा कॉलकर्ता को मोबाइल सुरक्षित होने की जानकारी देते हुए चिंतित न होने की सलाह दी। उसे यातायात बूथ पर बुलाया गया । यह भी पढ़ें- सीईआईआर पोर्टल से बरामद 16 मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे गए इसके बाद उसके स्वामी को मोबाइल सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.