मेरठ, अप्रैल 2 -- शहर में बिजली संविदा कर्मचारियों की संख्या कम किए जाने के विरोध में निविदा-संविदा कर्मचारी सेवा समिति के बैनर तले संविदा कर्मचारियों ने विक्टोरिया पार्क स्थित मुख्य अभियंता दफ्तर पर प्रदर्शन कर धरना दिया। मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम मुनीश चोपड़ा एवं अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद को ज्ञापन दिया। कर्मचारियों की संख्या कम किए जाने का आदेश वापस लेने की मांग की। साथ ही मांग पूरी होने तक काम नहीं करने की चेतावनी दी। छह सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को बिजली संविदा कर्मचारियों ने समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री अमित खारी, पश्चिमांचल अध्यक्ष सचिन के नेतृत्व में शहरभर के विभिन्न उपकेंद्रों से संविदा कर्मचारी विक्टोरिया पार्क स्थित मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम के दफ्तर पहुंचे। कर्मचारियों ने कहा क...