मुख्य अभियंता विद्युत ने किया मेगा कैंप का निरीक्षण, 243 मामले निस्तारित
देवरिया, मई 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। प्रबंध निदेशक विद्युत के निर्देश पर शुक्रवार से शुरू हुए विद्युत विभाग के मेगा कैंप का मुख्य अभियंता गोरखपुर अंजनी कुमार शुक्ला ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैंप में कर्मचारियों के साथ बैठकर उपभोक्ताओं के समस्याओं के समाधान की स्थिति की जानकारी ली। पहले दिन मेगा कैंप में कुल 411 मामले आए जिनमें मौके पर 243 का निस्तारण किया गया।मुख्य अभियंता शुक्ल ने कहा कि उपभोक्ताओं की लंबित समस्याओं सहित विद्युत बिलों की गड़बड़ियां, समय से विद्युत बिल न मिलने सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए प्रबंध निदेशक के निर्देश पर एक सप्ताह का मेगा कैंप आयोजित किया गया है। यह भी पढ़ें- काउंटर-कैंप में हो रहा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान जो 22 मई तक चलेगा। उपभोक्ता अपनी विद्युत संबंधी किसी प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.