मिर्जापुर, मई 22 -- मिर्जापुर, संवाददाता। चुनार गंगा घाट पर बने पक्का पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने के लिए खोले गए फाइनेंशियल बिड की शिकायतों के निस्तारण के लिए गुरूवार को मुख्य अभियंता ने दोनों ठेकेदारों के साक्ष्यों की जांच की। उन्होंने साक्ष्य की जांच कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी। शासन से रिपोर्ट आने के बाद फाइनेंशियल बिड को स्वीकृति प्रदान की जाएगी। चुनार पक्का पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने के लिए शासन ने बीते मार्च महीने में 90 लाख रुपये लोक निर्माण विभाग के सीडी-2 को आवंटित किया था। अधिशासी अभियंता जनार्दन सिंह यादव ने बताया कि समय कम होने के कारण 31 मार्च को धनराशि सरेंडर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- गदनापुर काजी में विकास कार्यों की जांच पूरी, डीपीआरओ ने डीएम को भेजी रिपोर्ट बीते अप्रैल माह में शासन से दोबारा जाली लगवाने के लिए धन आवंटित...