मैनपुरी, सितम्बर 12 -- बिजली विभाग में लापरवाही और टारगेट पूरा न करने वाले अधिकारियों की अब खैर नहीं है। मुख्य अभियंता फिरोजाबाद जोन भरत सिंह शनिवार को मैनपुरी पहुंचे और दो चरणों में बैठक ली। बैठक में उन्होंने ढुलमुल रवैया अपनाने वाले अफसरों व कर्मचारियों की क्लास लगा दी। कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य अभियंता ने राजस्व वसूली की समीक्षा की। इस दौरान टारगेट से पीछे चल रहे अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि बड़े बकायेदारों और डिफॉल्टर्स पर मेहरबानी बंद की जाए। आरसी जारी कर हर हाल में शत-प्रतिशत वसूली की जाए। जिन इलाकों और फीडरों पर लाइन लॉस बना हुआ है, वहां के अधिकारियों को चेतावनी दी गई। कहा कि बिजली चोरी वाले हॉटस्पॉट को चिह्नित कर चेकिंग अभियान चलाया जाए। मीटरिंग और बिलिंग की गड़बड़ियों को त...