कौशाम्बी, अक्टूबर 4 -- मंझनपुर, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत शनिवार को मुख्यालय मंझनपुर व चायल में खेल विभाग की ओर से महिला मैराथन का आयोजन कराया गया। इसमें महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्यालय मंझनपुर में आयोजित की गई मैराथन में कुल 22 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें माया प्रथम, संजना द्वितीय व लक्ष्मी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह विकास खंड चायल में भी महिला मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में कुल 25 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें प्रथम स्थान नेहा कुमारी, द्वितीय स्थान निशा यादव एवं तृतीय स्थान अम्बिका दिवाकर ने प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...