वाराणसी, जनवरी 27 -- वाराणसी। यूजीसी के नए नियम के विरोध में सवर्ण समाज के लोग जिला मुख्यालय के गेट पर धरने पर बैठे हैं। समाज के लोगों ने नए नियम की 'समानता समिति' में तमाम विषमताएं गिनाते हुए सरकार से नियम वापस लेने की मांग की है। चेतावनी दी कि नियम वापस नहीं लेने बड़े पैमाने पर आंदोलन होगा। धरना प्रदर्शन की जानकारी पर पिंडरा एसडीएम (न्यायिक) सुनीता गुप्ता पहुंची तो उन्हें ज्ञापन देने से प्रदर्शनकारियों ने मना कर दिया। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट रवि शंकर सिंह को भी प्रदर्शनकारियों ने वापस लौटा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डीएम से मिलकर ही ज्ञापन देंगे। डीएम कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कर रहे हैं। मौके पर एडीएम सिटी और एसीपी कैंट मान मनौव्वल में जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...