भागलपुर, जून 6 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। जिलों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी मुख्यालय के आदेश की भी अवहेलना कर रहे हैं। तबादले के सवा तीन महीने बाद भी पदाधिकारी योगदान नहीं दे रहे। इसको लेकर आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी ने लिखा है।

पदाधिकारियों की अवहेलना ईओयू ने विभिन्न जिलों में पदस्थापित 30 पदाधिकारियों को उक्त इकाई में तबादला किया था। 26 फरवरी को तबादला किए जाने के बाद 21 मई तक 27 पदाधिकारियों ने इकाई में योगदान ही नहीं दिया। इससे मुख्यालय की नाराजगी सामने आई है। जिन पदाधिकारियों का तबादला किया गया था उनमें 19 इंस्पेक्टर और 11 दारोगा हैं। उनमें सिर्फ तीन ने ही इकाई में योगदान दिया है। योगदान देने वाले पदाधिकारियों में सीतामढ़ी जिले से इंस्पेक्टर राजेश कुमार यादव, वैशाली जिले से इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार और बेगूसराय जिले से इंस्पेक्...