सासाराम, मार्च 21 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा दौरान 24 मार्च को डेहरी में आएंगे। डेहरी स्थित एनीकट में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री करीब 480 करोड़ की 308 योजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास करेंगे। इसमें शिक्षा विभाग से संबंधित पुस्तकालय, पंचायत राज विभाग के तहत पंचायत सरकार भवन, कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए बन रहे वर्कशेड सह सामुदायिक भवन के अलावे अन्य कई योजनाएं शामिल हैं। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी है। डीएम उदिता सिंह के नेतृत्व में प्रतिदिन कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। कार्यक्रम की तिथि निर्धारित कर दी गई है। लेकिन टाइम लाइन का पत्र नहीं आया है। बावजूद इसके जिला प्रशासन तैयारियों में जुटी है। बताया जात...