लखनऊ, मार्च 31 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को पांच कालिदास मार्ग से 250 इलेक्ट्रिक व सीएनजी वाहनों 11 बजे झंडी दिखाएंगे। नगर निगम लखनऊ सभी 110 वार्डों में घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व कार्यालयों से निकलने वाले कूड़े का एकत्र कराएगा। नगर निगम के कमांड एवं कंट्रोल रूम से कूड़ा उठाने के काम को सीधा देखा जा सकता है। नागरिकों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम नंबर-1533 व टोल फ्री नंबर-18001234999 और 1800206172 पर शिकायत दर्ज कराकर समाधान किया जा रहा है। ई-वाहनों के सुचारु संचालन के लिए शहर में 13 स्थानों पर 520 चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए गए हैं। इससे करीब 10 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...