रामगढ़, अप्रैल 22 -- गोला, निज प्रतिनिधि।रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर सीएम के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान डीसी स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद कर गांव की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली। डीसी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उसके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने स्वास्थ्य उपकेंद्र नेमरा का निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने का निर्देश दिए। डीसी के नेमरा दौरे की खबर सुनकर स्थानीय दर्जनों ग्रामीण वहां पहुंच गए। डीसी ने लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं और राशन वितरण से जुड़ी कई समस्याएं सामने रखीं। डीसी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.