बोकारो, मार्च 2 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सोमवार को अपनी धर्मपत्नी गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी के साथ मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने रंगों के पावन पर्व होली की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर मंत्री एवं पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री और विधायक को श्रीमद्भगवद्गीता तथा भारतीय संविधान की पुस्तक भेंट कर सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। मुख्यमंत्री एवं विधायक ने भी मंत्री व पूर्व विधायक को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.