रांची, अप्रैल 14 -- रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पुलिस महानिदेशक गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा एमएस भाटिया ने भेंट की और 'अग्निशमन सेवा सप्ताह' के अवसर पर उन्हें बैज लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अग्निशमन विभाग के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि 'अग्निशमन सेवा सप्ताह' के तहत राज्य में अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाना एक सराहनीय कार्य है। अग्निशमन सेवा के जवान अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। यह भी पढ़ें- कटिहार: अग्निशमन सप्ताह की शुरुआत, रैली व मॉक ड्रिल से दिया गया सुरक्षा का संदेश आपदा के समय अग्निशमन सेवा कर्मियों क...