लातेहार, अक्टूबर 3 -- लातेहार, संवाददाता। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत जिले के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारी और सर्जरी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से संचालित इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र लोगों को दिया जाता है। योजना के तहत कैंसर समेत गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए भी सहायता का प्रावधान है। डीसी संदीप कुमार ने कहा कि पैसे के अभाव में किसी गरीब का इलाज बाधित नहीं हो, यही योजना का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले योग्य लाभुकों तक योजना का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और कल्याण पदाधिकारियों को पंचायत स्तर पर व्या...