लातेहार, सितम्बर 25 -- लातेहार। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अनुदान राशि हेतु प्राप्त आवेदनों को प्रस्तुत किया गया। आवेदनों की समीक्षा के उपरांत कुल 86 आवेदनों का अनुमोदन किया गया। बैठक में अनुसूचित जाति के 56, अनुसूचित जनजाति के 15 तथा पिछड़ी जाति के 15 आवेदकों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ देने हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया। अनुमोदित 86 आवेदनों में से 1 कैंसर पीड़ित मरीजों के आवेदन हैं। डीसी ने जिला कल्याण पदाधिकारी को अनुमोदन के उपरांत अविलम्ब सभी लाभुकों को अनुदान राशि हस्तान्तरित करने का निर्देश दिया।बैठक में सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार समेत अन्य स...