मुख्यमंत्री से सीएमएस पर अवैध वसूली के आरोप
गाज़ियाबाद, सितम्बर 12 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस के खिलाफ भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के आरोप मुख्यमंत्री से जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता डॉ अमान अली ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में बीएएमएस डॉक्टरों से इंटर्नशिप जॉइनिंग और कम्प्लीशन सर्टिफिकेट जारी करने के नाम पर 35 हजार रुपये की मांग और वसूली की जा रही है। शिकायत में डॉ. अमान अली समेत तीन चिकित्सकों से कथित रूप से 35-35 हजार रुपये लिए जाने का उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता ने संबंधित चिकित्सकों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कराने की मांग की है। साथ ही अस्पताल के प्रशासनिक स्तर पर होने वाली वित्तीय अनियमितताओं की निगरानी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ विभागीय व कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। वही, अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर राकेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.