जौनपुर, जुलाई 17 -- बदलापुर। विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने गुरुवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र में प्रस्तावित तीन सड़कों के चौड़ीकरण, सेतु निगम के दो पुलों, 20 नई सड़कों के निर्माण तथा मुख्यमंत्री कम्पोजिट मॉडल स्कूल की स्थापना के संबंध में जानकारी देते हुए धनराशि स्वीकृत कराने का अनुरोध किया। विधायक ने अक्टूबर माह में प्रस्तावित बदलापुर महोत्सव में मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 1100 कन्याओं को आशीर्वाद देने के लिए भी आमंत्रित किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को विकास परियोजनाओं के प्रस्तावों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शीघ्र धनराशि स्वीकृत करने के ...