मऊ, सितम्बर 20 -- सूरजपुर। क्षेत्र के गौरीडीह निवासी भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री भास्कर निषाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मऊ जिले के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की और जिले की स्थिति से अवगत कराया। कहा कि जिले के विकास से संबंधित मुद्दों को सरकार और संगठन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात से उन्हें नई जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए प्रेरणा मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...