रुडकी, फरवरी 27 -- लक्सर, संवाददाता। खानपुर प्रधान संगठन के अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए सिंचाई के लिए पाइपलाइन व्यवस्था सहित कई मांगें रखीं। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। खानपुर विकासखंड के प्रधान संगठन के अध्यक्ष सन्नी चौधरी की अगुवाई में क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान देहरादून पहुंचे और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि खानपुर क्षेत्र के किसानों पर बिजली के काफी बिल बकाया हैं। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र होने के कारण हर वर्ष बाढ़ के मौसम में फसलें खराब हो जाती हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि किसानों का बिजली सरचार्ज माफ किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.