वाराणसी, अगस्त 18 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ मौजूदा योजनाओं पर चर्चा के साथ ही भविष्य की कुछ नई परियोजनाओं के संदर्भ में भी बातचीत हुई। माना जा रहा है कि जल्द ही आईआईटी बीएचयू कोई बड़ी घोषणा करेगा। मुलाकात के दौरान निदेशक के साथ आईआईटी के आउटरीच एवं इंडस्ट्री रिलेशंस प्रभारी प्रो. सुशांत कुमार श्रीवास्तव और डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. राजेश कुमार भी मौजूद थे। प्रो. अमित पात्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के साथ आईआईटी एक बड़ी साझेदारी की तरफ अग्रसर है। इसे अंतिम रूप देने में कुछ सप्ताह का समय लग सकता है।उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की तरफ से आईआईटी बीएचयू में ग्रीन हाइड्रोजन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने क...