भागलपुर, मई 26 -- भागलपुर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुलाकात कर शहर की व्यापारिक व नागरिकों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। प्रतिनिधिमंडल में चैंबर अध्यक्ष शरद सलारपुरिया, महामंत्री सीए पुनीत चौधरी एवं मारवाड़ी सम्मेलन के नगर शाखा अध्यक्ष सह चैंबर उपाध्यक्ष अनिल कुमार खेतान शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर नगर निगम की कार्यशैली, ट्रेड लाइसेंस शुल्क में वृद्धि सहित अन्य समस्याओं को भी उठाया। साथ ही जर्दालू आम, कतरनी चावल और तसर सिल्क को बढ़ावा देने के लिए ट्रेड सेंटर स्थापित करने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- एक जिला-एक उत्पाद के तहत स्ट्रॉबेरी की खेती को बढ़ावा देने की मांग यह भी पढ़ें- झाझा को अनुमंडल का दर्जा ...