देहरादून, जून 28 -- रुड़की। क्षेत्रीय समस्याओं और लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को रुड़की में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने के लिए यूकेडी कार्यकर्ता मिलिट्री चौक पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई करते हुए यूकेडी के दर्जनों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी को बसों में बैठाकर गंगनहर कोतवाली ले गई, जहां उन्हें नजरबंद कर दिया गया। यूकेडी दीपक लाखवान का आरोप है कि रुड़की और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। उनका कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से मुख्यमंत्री तक अपनी मां...