पीलीभीत, फरवरी 12 -- बिलसंडा। नगर में स्थाई सब्जी फल बाजार की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। व्यापारी नेता अवनीश जायसवाल ने मंगलवार को लखनऊ में विधायक विवेक वर्मा संग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर स्थायी सब्जी बाजार को लेकर छोटे मझले व्यापारियों की दिक्कतें बताईं। मुख्यमंत्री को बताया कि स्थाई बाजार होने से व्यापारियों को दिक्कत नहीं होगी। विधायक विवेक ने भी इसकी पैरवी की। सब्जी बाजार को लेकर हिन्दुस्तान ने भी मुद्दा उठाया था। अब समस्या के निस्तारण की आस जगी है। व्यापारी नेता अवनीश ने बताया कि समस्या निस्तारण का भरोसा मिला है। बच्चों के लिये मिनी स्टेडियम व कॉलेज में विज्ञान लैब की भी मांग की है। विधायक के साथ मझोला के व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल अग्रवाल भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...