मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान मुजफ्फरनगर समेत प्रदेश के किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान जनपद में अत्यधिक वर्षा से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। साथ ही किसानों की समस्याओं के समाधान, फसल नुकसान की भरपाई और उत्तर प्रदेश में गन्ने के मूल्य में वृद्धि सहित अन्य किसान हित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हितों को लेकर पूरी तरह सजग है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बारिश से फसली नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग किसानों की सुरक्षा, फसल के उचित भाव और प्राकृतिक आपदा ...