रांची, मार्च 1 -- रांची। संवाददाता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रविवार को विश्व विख्यात आभूषण कंपनी मालाबार गोल्ड एंड डायमंड के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य में संभावित निवेश, औद्योगिक विस्तार, रोजगार सृजन तथा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधियों को लेकर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने झारखंड में अपने व्यापारिक विस्तार की योजना साझा करते हुए बताया कि वे राज्य के प्रमुख शहरों में अत्याधुनिक शोरूम स्थापित करने की दिशा में विचार कर रहे हैं। साथ ही, भविष्य में मैन्युफैक्चरिंग एवं डिजाइनिंग यूनिट स्थापित करने की संभावनाओं पर भी गंभीरता से मंथन चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.