पटना, मई 8 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शुक्रवार को उनके आवास पर सांसद सह गायक मनोज तिवारी और सांसद सह अभिनेता रवि किशन ने मुलाकात की। दोनों सांसदों ने मुख्यमंत्री को नई सरकार के गठन और राज्य मंत्रिमंडल विस्तार के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुलाकात के बाद रवि किशन ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ बिहार में फिल्म सिटी की स्थापना, भोजपुरी सिनेमा के विकास, कलाकारों को प्रोत्साहन और राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर माहौल तैयार करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...