हरदोई, मार्च 21 -- सण्डीला। एमएलसी अशोक अग्रवाल और उनके पुत्र ब्लाक प्रमुख कछौना संचित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित के विषयों पर पत्र सौंपे। इसमे उन्होंने मांग की है तहसील संडीला के इमलियाबाग स्थित खेल मैदान को पद्मश्री बचनेश त्रिपाठी खेल संकुल के रूप में विकसित एवं आधुनिक बनाया जाए। इसी के साथ सण्डीला की नीलम देवी पत्नी मुरारीलाल की कपड़े की दुकान में आग लगने से हुए भारी नुकसान पर उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का अनुरोध किया। राममूर्ति पुत्र राजकुमार, रामनिवास पुत्र राजकुमार एवं रामजीवन पुत्र राजकुमार निवासी हथौडा (विकास खंड कछौना) के आवास में आग लगने से हुए नुकसान पर आर्थिक सहायता एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास प्रदान कराने का निवेदन किया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.