गया, जून 9 -- भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर गया लोकसभा क्षेत्र एवं जिले के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जनहित में जिले की दो महत्वपूर्ण सड़कों को टू-लेन (सात मीटर चौड़ी) करने की मांग प्रमुखता से उठाई। पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री को बताया कि परैया से टिकारी मार्ग (हिच्छापुर होते हुए) तथा गुरुआ से दरियापुर (शेरघाटी-चरकी पथ) क्षेत्र की महत्वपूर्ण संपर्क सड़कें हैं। इन मार्गों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं और ये कई प्रखंड मुख्यालयों को राज्य की राजधानी से जोड़ने का कार्य करती हैं। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री से पूर्व सांसद ने की मुलाकात, दो प्रमुख सड़कों को टू-लेन बनाने की मांग बढ़ते यातायात के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का...