गाजीपुर, दिसम्बर 3 -- खानपुर। क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में लगातार हो रही ट्रैक्टर की चोरियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हरिहरपुर में हुए ट्रैक्टर चोरी के मामले में 32 दिन बीतने के बाद भी पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पीड़ित राजेश यादव ने गोरखपुर जाकर जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपने चोरी हुए ट्रैक्टर-रोटावेटर की बरामदगी के लिए गुहार लगाई। राजेश यादव का ट्रैक्टर 30 अक्तूबर की रात घर के बाहर से चोरी हुआ था। घटना की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने की बात कही, लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष खानपुर राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...