लखनऊ, जनवरी 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यूपी में निवेश की संभावनाएं तलाशने आया जापान के यामानाशी का प्रतिनिधिमंडल बुधवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट करेगा। इससे पूर्व प्रतिनिधिमंडल होटल सेंट्रम में पर्यटन व संस्कृति राज्यमंत्री जयवीर सिंह के साथ बैठक करेगा। प्रतिनिधिमंडल चार दिवसीय दौरे पर मंगलवार को लखनऊ पहुंचा। गुरुवार व शुक्रवार को भी विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को लेकर अवस्थापना व आद्योगिक विकास तथा यीडा के अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। इन्वेस्ट यूपी को प्रतिनिधिमंडल से 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.