सिमडेगा, फरवरी 13 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी ने कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में कुल 20 आवेदन ग्रामीणों के द्वारा दिया गया। योजना के तहत बेरोजगार युवक युवतियों को असिटेंट इलेक्ट्रिसियन, सोलर टेक्नीशियन, सिलाई ट्रेनिंग, कस्टम केयर, कंप्यूटर लैब, का 3 महीने का ट्रेनिंग दिया जाएगा। वही नर्सिंग जीडीए का कोर्स 6 महीने का होगा। सभी नामांकित युवक युवतियों को निशुल्क भोजन और होस्टल की व्यवस्था होगी। साथ ट्रेनिंग के बाद सभी बेरोजगार को प्लेसमेंट भी दिया जाएगा। ट्रेनिंग की सारी व्वयस्था ट्रेनिंग सेंटर कंचन पेट्रोल पंप लक्ष्मी नगर दलादली चौक रिंग रोड रांची में होगा। कैम्प में मुख्य रूप से रोज और मनीषा कुमारी उपस्थित थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...