कन्नौज, मार्च 13 -- हसेरन, संवाददाता। हसेरन विकास खण्ड परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 89 हिन्दू व तीन मुस्लिम जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया।विकास खण्ड परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 96 जोड़ों ने अपना पंजीकरण कराया था। इनमें 93 हिंदू और तीन मुस्लिम जोड़ों के पंजीकरण थे। चार हिंदू जोड़ों के अनुपस्थित होने के कारण चार मण्डप खाली रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने सभी नववाहित बर वधु को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख हसेरन सीमा पुष्पेंद्र शाक्य खंड विकास अधिकारी हसेरन राम सिंह, सहायक विकास अधिकारी अतुल मिश्रा, ओमकार सिंह, समाज कल्याण शिशुपाल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.