सोनभद्र, मार्च 26 -- चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन गुरुवार को चोपन ब्लाक के रेलवे मैदान में किया गया। इस दौरान कुल 324 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें 322 हिंदू एवं दो मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। नवदंपतियों को आर्थिक सहायता और घरेलू सामग्री देकर विदा किया गया। सामूहिक विवाह योजना में चोपन विकास खंड से 77, कोन से 65, दुद्धी से 68, म्योरपुर से 59 व बभनी से 55 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। शासन की ओर से इस योजना के तहत कुल 349 पात्र जोड़ों के विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, हालांकि विभिन्न कारणों से कुछ जोड़े समारोह स्थल तक नहीं पहुंच सके। इसके बावजूद बड़ी संख्या में विवाह संपन्न होने से कार्यक्रम को सफल माना गया। नवदंपतियों को समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड़, जन...