शाहजहांपुर, जुलाई 13 -- शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज खिरनीबाग मैदान में 205 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। समारोह में 177 हिंदू और 28 मुस्लिम जोड़ों ने रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। इसमें 64 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं, 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री दी जाती है तथा 15 हजार रुपये आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur New...