औरैया, फरवरी 27 -- अजीतमल, संवाददाता। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अजीतमल ब्लॉक परिसर में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजीकृत 16 जोड़ों में से 15 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की, जबकि एक जोड़े का विवाह दूल्हे की ट्रेन विलंब से पहुंचने के कारण संपन्न नहीं हो सका। समारोह में मुख्य अतिथि सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने नवविवाहित जोड़ों को चांदी के आभूषण भेंट कर उनके सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय ने की। विवाह समारोह पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ, जिससे पूरा ब्लॉक परिसर उत्सव स्थल में बदल गया। योजना के अंतर्गत जिन कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ, उनमें ईशा देवी देवरा नवल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.