बिजनौर, मार्च 28 -- बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की बैठक ली। बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों, निर्माण कार्यों सहित सभी प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान डी एवं सी रैंक प्राप्त होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनमें तत्काल सुधार लाते हुए कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह प्रतिदिन सीएम डैशबोर्ड की मॉनिटरिंग करें और अपने विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दें।उन्होंने उपायुक्त उद्योग विभाग तथा मुख्यमंत्री सामूहि...