बुलंदशहर, दिसम्बर 9 -- शिकारपुर में 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शादियां होंगी। बीडीओ शिकारपुर विभोर गुप्ता ने बताया है कि चार ब्लॉकों के शादी के जोड़े रहेंगे। जिसमें ब्लॉक शिकारपुर, पहासू,डिबाई, दानपुर के वैवाहिक जोड़ों की शादी संपन्न कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना है जो कि गरीब लोगों की बेटियों की शादियां कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह संपन्न कराए जाएंगे। उधर, समाज कल्याण विभाग के एडीओ नपेंद्र यादव ने बताया है कि फिलहाल कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी लगे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.