शामली, मार्च 17 -- शामली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंगलवार को शहर के माजरा रोड स्थित एक बारातघर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 92 जोड़ों का विवाह और निकाह पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। कार्यक्रम में विकासखंड शामली के 51, नगर पालिका शामली के 10, कैराना के 22, नगर पंचायत एलम के 2, बनत के 1 तथा कांधला के 6 जोड़ों का विवाह कराया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी मोहित बेनीवाल और सदर विधायक प्रसन्न चौधरी उपस्थित रहे। एमएलसी मोहित बेनीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विवाह के आयोजन में सहयोग प्रदान करना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.