शामली, मार्च 19 -- शामली। उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद शामली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कांधला क्षेत्र के गांव जसाला में 117 जोड़ों का विवाह पूर्ण विधि-विधान के साथ सकुशल संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में विकासखंड कैराना के 56 तथा विकासखंड कांधला के 61 जोड़ों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी चौधरी वीरेन्द्र सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा प्रति जोड़े एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है, जिसमें 60 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में सीधे भेजे जाते हैं। इसके अलावा 25 हजार रुपये तक के वैवाहिक उपहार चांदी की पायल, बिछिया, वस्त्र आदि तथा 15 हजार रुपये तक वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.