सोनभद्र, जून 23 -- सोनभद्र, संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंगलवार को राबर्ट्सगंज ब्लाक के मुसही (चुर्क रोड) में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 60 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उपहार दिया गया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानजनक वैवाहिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह में 58 हिंदू एवं 2 मुस्लिम जोड़ों का विवाह उनके धार्मिक रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया। पूरे आयोजन स्थल पर मंगलगीतों और शुभकामनाओं का वातावरण रहा तथा नवदंपत्तियों के चेहरों पर नई जिंदगी की खुशियां झलकती रही। कार्यक्रम में सांसद छोटेलाल खरवार, सदर विधायक भूपेश चौबे, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष रूबी प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवविव...