बिजनौर, मार्च 20 -- चांदपुर। चांदपुर के जलीलपुर विकासखंड में समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में चांदपुर से जलीलपुर मार्ग पर स्थित मधुबन गार्डन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के योजना के अंतर्गत गरीब कन्याओं का विवाह कराया गया है। विवाह समारोह में 170 जोड़े मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता कपिल चौधरी व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख भाजपा कुन्तेश देवी रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के अंतर्गत मधुबन गार्डन बैंकेट हॉल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता कपिल चौधरी व ब्लॉक प्रमुख भाजपा कुन्तेश देवी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। कार्यक्रम में 130 हिंदू व 40 मुस्लिम जोड़ों का विवाह कराया गया है। उत्तर प्रदेश की ओर से संचालित योजनाओं के अनुसार प्रत्येक जोड़े के ल...