मिर्जापुर, मई 16 -- मिर्जापुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन शनिवार को उत्सवी माहौल में राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज महुवरिया में किया गया। सतरंगी तोरणद्वार, विविध रंगों से सजे विवाह मंडप में 315 वर-वधुओं ने पवित्र अग्नि को साक्षी मान कर जन्मजन्मांतर तक साथ निभाने के वादे के साथ परिणय सूत्र में बधे। मंडप में बेदी के चारों ओर बैठे वर-वधुओं के विवाह की रश्म पुरोहितों ने पूरा कराया, जबकि दो जोड़ों को काजी ने निकाह पढ़ाया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में विकास खण्ड-सीटी, मझवां, कोन, पहाड़ी, छानबे, नगर पालिका मिर्जापुर और कछवा नगर पंचायत के कुल 317 वर-वधू शामिल रहे। जिनमें अनुसूचित जाति के 216, अन्य पिछड़ावर्ग के 97, सामान्य वर्ग के 02 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 02 समेत कुल 317 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। विवाह समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री एव...