कौशाम्बी, मार्च 18 -- मंझनपुर, संवाददाता सरायअकिल में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 103 जोड़ों की भव्य कार्यक्रम में शादी करवाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य व एससीएसटी आयोग के सदस्य जितेंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए आकर्षक उपहार भी दिया।बुधवार को सरायअकिल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें कुल 103 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे जिसमें एक जोड़ा मुस्लिम समुदाय का रहा। समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार एवं सभी धर्मों के पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य व सदस्य अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग जितेंद्र कुमार एवं शिव मोहन मौर्य ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए ईश्वर से सुख...