जमशेदपुर, जून 1 -- झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री साधन सह मेधा परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित किया गया। इसमें पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के 37 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। सबसे अधिक 9 विद्यार्थी आदर्श मध्य विद्यालय, बांगुड़दा से सफल हुए। इनमें शुभंकर महतो, सुतपा महतो, नयन मोदक, आशीष कुंभकार, अनामिका महतो, सुलोचना महतो, कंचन महतो, कौशिक मिश्रा एवं छंदा महतो शामिल हैं। उत्क्रमित मध्य विद्यालय दामोदरपुर से 8 विद्यार्थियों ने सफलता पाई। इनमें हिमांशु महतो, आस्तिक महतो, संजय भुईयां, मलिंद्र टुडू, प्रीतिलता सिंह, पोरानी माण्डी, राजकुमार महतो एवं अनुकूल महतो शामिल हैं। एसबीजेएम पब्लिक स्कूल, बोड़ाम के 5 विद्यार्थी विकाश महतो, बिक्रम महतो, मुक्ता राणा, सदानंद मुदी एवं हेमाल हांसदा सफल रहे।इसके अलावा उत्क्रमित प्लस टू उच्च ...