मुंगेर, अप्रैल 16 -- मुंगेर, सुजीत मिश्रा/हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सम्राट चौधरी के बुधवार को मुख्यमंत्री का पद संभालते ही बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया। मुंगेर जिले के तारापुर से आने वाले सम्राट चौधरी का सत्ता तक पहुंचना केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि मुंगेर जिले के लिए भी एक बड़ी राजनीतिक पहचान बनकर उभरा है। श्रीबाबू के बाद लंबे समय तक राज्य की राजनीति में पटना, दरभंगा और गया जैसे क्षेत्रों का वर्चस्व रहा, लेकिन अब मुंगेर ने भी सत्ता के केंद्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराया है। राजनीतिक विरासत और मजबूत पृष्ठभूमि: सम्राट चौधरी के नेतृत्व में मुंगेर को न केवल राजनीतिक बल्कि विकासात्मक दृष्टि से भी विशेष महत्व मिलने की संभावना जतायी जा रही है। यह भी पढ़ें- मगध से अंग पहुंचा बिहार के सीएम का कारवां, इलाके से सम्राट चौधरी ...